प्रत्येक रविवार शाम सात बजे को होता है ४८ दीपों के साथ भक्तामर का महापाठ

परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवं जगत्पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर मुनिमहाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक रविवार को मंगलवार मंडल के संयोजन में दर्शनोदाय अतिशय क्षेत्र समिति के तत्त्वाधान में शाम सात बजे से देवादिदेव श्री आदिनाथ भगवान् की आलौकिक भक्तिमय ४८ दीपों के साथ भक्तामर महास्तोत्र का पाठ होता है जिसमें अशोकनगर जिले के आसपास जिलों से लोग इस महाआयोजन में शामिल होते हैं। प्रत्येक रविवार को अशोकनगर स्थित गंज जैन मंदिर से दोपहर ३ बजे निःशुल्क बसों से एवं निजी वाहनों से श्रद्धालु दोपहर को तीन बजे से अतिशय क्षेत्र थूबोन जी के लिए रवाना होते हैं साथ ही आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु इस महान आयोजन में सम्मिलित होते हैं जहा पर तीर्थ क्षेत्र की वंदना कर शाम को भोजन के बाद यह महायोजन प्रारंभ होता है जो निरंतर रात्रि ९ बजे तक चलता है।

क्षेत्र समिति आप सब के आगमन में स्वागत के लिए आतुर है।